जय हिन्द दोस्तों। ....
राम नाथ कोबिंद के बाद देश की 15 वी भारत की नई राष्ट्रपति कौन है यह किसी को बताने की बात नहीं। " द्रौपती मुर्मू " भारत की नई राष्ट्रपती के रूप में सामने उभर कर आई हैं तथा यह देश की 15 वी राष्ट्रपति भी हैं। यह भारत की पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्टपति बनी हैं। " मुर्मू " इस पद को संभालने वाली ओडिसा की पहली व्यक्ति हैं तथा " द्रोपदी मुर्मू "देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी हैं। मुर्मू आज़ाद भारत में पैदा होने वाली राष्टपति भी हैं। देश के लिए ये भी प्रमुख है की पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति
के इस गद्दी पर बैठी है।
द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीतने पर इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। मुर्मू ने भाजपा ( BJP ) के अनुसूचीत जनजाति की उपाध्यक्ष के साथ-साथ आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चुकी हैं। मुर्मू पेशे से एक अध्यापिका भी रही हैं।
मुर्मू एक सच्चा उदाहरण है की हमारे देश में कोई धर्म - कोई जाती या कोई पैसे वाला ही सबकुछ नहीं होता। इनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण और काफी मुश्किलों से भरा हुआ था। मुर्मू बचपन से लेकर अभी तक संघर्ष कर रही है। मुर्मू जिस जगह रहती हैं वहाँ अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं भी है और ना ही कोई ऐसे सुविधा। इसी लगन और मेहनत ने तो लोगों का दिल जीत लिया की लोग इनके राष्ट्रपति बनने पर दिवाली जैसा उत्सव मनाया।
द्रौपदी मुर्मु से जुड़े कुछ प्रमुख सवाल। .....
द्रौपदी मुर्मू किस पार्टी से हैं ?
:- द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) से चुनावी रण में उतरी हुई हैं ( 2022 ) ...
द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब हुआ था ?
:-द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था।
द्रौपदी मुर्मू की उम्र क्या है ?
:- इनकी उम्र 64 साल की है।
द्रौपदी मुर्मू कब राष्ट्रपति बनी ?
:- 25 जुलाई 2022 .


0 Comments